Shahjahnpur News: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, खादर के गांवों में घुसा पानी
शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। खेत-खलिहान जलमग्न होने के साथ कई रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी बताई जा रही है। रामगंगा नदी में भी पानी का दबाव बढ़ा हुआ है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों के खेतों में पहुंचने से किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खतरे के निशान पर ठहरीं गंगा, 70 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी कई गांवों को पानी ने चारों ओर से घेर लिया है, जिससे ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.