शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद पानी निकासी का रास्ता बंद होने से मोहनिया गांव के किसानों पर बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के बाद चौथे दिन भी खेतों से पानी नहीं निकल सका। सैकड़ों बीघा में खड़ी धान और बाजरा की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में घुटनों तक पानी भरा होने से फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। महीनों की मेहनत आंखों के सामने बर्बाद होती देख किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले बरसात का पानी खेतों से होकर नाले के रास्ते निकल जाता था। गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान मिट्टी डालकर मार्ग को ऊंचा किए जाने के बाद पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया। अब बारिश का पानी खेतों में ही जमा हो रहा है। किसानों का आर...