Shahjahnpur News: खेलते समय चार वर्षीय बच्चे की बिगड़ी हालत, देर रात मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- Shahjahnpur News: निगोही। घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने सर्पदंश की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। निगोही थाना क्षेत्र के इटौआ गांव निवासी बालेन्द्र ने बताया कि सोमवार को उसका पुत्र आयुष (4) घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे शाहजहांपुर ले गए और चिकित्सक से दवा दिलाई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार सुबह बालेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर मौत का कारण पता लगाने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों को आशंका है कि बच्चे को खेलते समय सर्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.