शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आरसी मिशन क्षेत्र के बिजलापुर गांव में सोमवार शाम खेत से घर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिजलापुर निवासी देशराज सोमवार शाम करीब सात बजे खेत में काम खत्म कर पैदल घर जा रहे थे। गांव ऊधौपारा से पहले पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आरसी मिशन पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: हादसे में मौत मामले में ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट ट्रैक्टर इटौरा गांव निवासी मोहित वर्मा चला रहा था। मृतक के भाई राहुल की तहर...