शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र के गांव एलमनगर कटरिया में एक किसान ने उसके खेत से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर बेचने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। गुनारा निवासी दाताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके खेत से गांव एलमनगर निवासी भूरे पुत्र सुआलाल ने रात के समय कई ट्रॉली मिट्टी निकलवाकर बेच दी। विरोध करने और शिकायत लेकर आरोपी के घर जाने पर उसके साथ अभद्रता की गई तथा भगा दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...