Shahjahnpur News: खेत में कॉलिंग करने वाले युवकों के मामले में कंपनियों के प्रबंधक तलब
शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। निगोही रोड के पास खेत में बैठकर मोबाइल से कॉल करने वाले छह युवकों के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। युवकों की डायरी में जिन कंपनियों के नाम दर्ज मिले हैं, उनके प्रबंधकों को पुलिस ने तलब किया है। रविवार को कोई प्रबंधक पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार सोमवार को संबंधित लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद कंपनियों और युवकों की गतिविधियों का सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अभी तक की जांच में ऐसा कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है, जो यह कह सके कि पकड़े गए युवकों ने उसके साथ साइबर ठगी की है। इसलिए फिलहाल युवकों को साइबर ठग गिरोह का सदस्य मानना जल्दबाजी होगी। फिलहाल नेटवर्क मार्केटिंग को लेकर बातचीत की बात सामने आ रही है। बता दें कि शनिवार शाम एसडीएम सदर प्रभात रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.