Shahjahnpur News: खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, भर्ती
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव पड़सर निवासी एक किसान शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों के अनुसार, जसविंदर सिंह (45) पुत्र जोगेंद्र सिंह रोज़ाना की तरह शनिवार सुबह सात बजे अपने खेत में फसल की देखभाल और काम करने गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन पहले बंडा क्षेत्र के गांव सुनासर नाथ में झाड़-फूंक करने वाले के यहां ले गए और काफी देर तक झाड़ फूंक कराते रहे। लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से खुटार सीएचसी ले गए। डॉक्टर निखिल शुक्ला नें बताया कि किसान को समय पर अस्पताल ले आया गया, जहाँ उसे तुरंत एंटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.