शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के डींगुरपुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में आम के पेड़ से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लुंगी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डींगुरपुर निवासी होरीलाल सोमवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह चारपाई पर जाकर सो गया। मंगलवार तड़के वह गांव के बाहर पवन कुमार के खेत में पहुंच गया और आम के पेड़ की डाल से लुंगी का फंदा लगाकर लटक गया। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। बेटे अवनीश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी, बेटे अवनीश-...