Shahjahnpur News: खेत की सफाई को लेकर विवाद, महिला व उसके पति से मारपीट
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासिनी जसवीर कौर पत्नी वलजिंदर सिंह ने शनिवार को खुटार थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसके पति घर के पास स्थित अपने खेत में जुताई के लिए साफ-सफाई कर रहे थे। तभी जेठ भूपेंद्र सिंह, उनकी पत्नी कुलविंदर कौर, हरमनप्रीत कौर, उसकी बहन और भाई मौके पर पहुंच गए और खेत से कूड़ा हटाने का विरोध करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने प्रार्थिनी और उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि भूपेंद्र सिंह ने डंडों से हमला किया, जबकि कुलविंदर कौर ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। अन्य लोगों ने भी लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में दंपती को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके खेत पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और आए दिन परिवार के साथ विवाद व मारपीट करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.