Shahjahnpur News: खेत की रखवाली करने गए युवक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका
शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: कलान, संवाददाता। पटना देवकली गांव के युवक का मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसका शव शिव मंदिर के पास खेत में बने गड्ढे में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसएफएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पटना देवकली निवासी बबलू मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित एक कंपनी में चौकीदार था। वह रोजाना शिव मंदिर के पास खेत में फसल की रखवाली करने जाता था। सोमवार शाम को भी वह रोज की तरह खेत पर गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव खेत में बने गड्ढे में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। खबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.