शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच देवा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामेश्वरगंज, गोटिया और खिरिया गांव के करीब नदी का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर और बढ़ा तो नदी का पानी गांवों में घुस सकता है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। एक ओर बारिश का पानी और दूसरी ओर नदी का बढ़ता जलस्तर तटवर्ती एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। वहीं खुदागंज-फरीदपुर मार्ग पर दिउरिया के पास सड़क के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: गंडक में उफान से कई गांवों में घुसा पानी, सौ एकड़ से अधिक धान की फसल डूबी खुदागंज-कोठा खेतल मार्ग पर कोठा खेतल गांव के पास भी बरसा...