शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: खुटार। सोमवार को दोपहर के समय अचानक जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ विवेक मिश्रा ने सीएचसी खुटार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण करते समय सीएमओ डॉक्टर विवेक मिश्रा ने सर्वप्रथम उपस्थित रजिस्टर चेक किया। जिसमें तैनात एलटी अभिषेक कुमार, डॉक्टर अंजना, डॉक्टर विनोद कुमार, स्टाफ नर्स परमजीत कौर, एएनएम प्रियंका पटेल अनुपस्थित मिले। 5 डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने गहरी नाराजगी जताते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर गौरव सक्सेना को कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया व अनुपस्थित डॉक्टरों से जवाब देही के लिए सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए। सीएमओ ने सीएचसी में लेबर रूम, ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते समय सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉक्टर गौरव सक्सेना पर बिफर पड़...