शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है, कहीं ओवरलोड तो कहीं लो वोल्टेज के कारण लोगों को पांच घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जिसको लेकर ग्रामीण इलाकों के लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। जलालाबाद से लेकर खुटार तक समस्या के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित होने से किसानों के सबर्मिसबल नहीं चल पा रहे हैं। उसी क्रम में बिजली की समस्या को लेकर जलालाबाद के लोगों ने तहसील दिवस में डीएम से शिकायत की और सुधार करने के लिए कहा। क्षेत्र के दहेना फीडर से जुड़े दर्जनों गांव के लोगों ने तहसील दिवस में संयुक्त रूप डीएम को प्रार्थना पत्र में बताया कि कि दिन से लेकर रात तक बिजली सप्लाई नहीं आती है। बिजली न होने के कारण छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पाती है और किसानों के मोटर नहीं चल पा रहे हैं। जिससे खेत...