Shahjahnpur News: खुटार पुलिस की पहल से टूटने से बचा परिवार, पति-पत्नी में कराया समझौता
शाहजहांपुर, अक्टूबर 20 -- Shahjahnpur News: खुटार। घरेलू विवाद में अलग होने की कगार पर पहुंचे पति-पत्नी को खुटार पुलिस ने काउंसलिंग कर साथ रहने के लिए राजी कर लिया। पुलिस की पहल से एक परिवार को टूटने से बचाने का प्रयास किया गया। खुटार के मोहल्ला लखपेड़ा निवासी रोशनी देवी ने रविवार को थाने में तहरीर देकर पति नरेंद्र पर कम दहेज मिलने की बात कहकर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार, पति उसे कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा भी रखता है और घर से निकालने की धमकी देता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र, महिला उपनिरीक्षक जागृति आर्या और महिला कांस्टेबल प्रमिला ने दोनों की बात सुनकर समझाइश दी। इसके बाद पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.