Shahjahnpur News: खानकाह हुसैनिया में तीन दिवसीय उर्स मुबारक शुरू
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। खानकाह हुसैनिया में हजरत मसरुर मियां के तीन दिवसीय उर्स के पहले दिन जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। उलेमा ने अकीदतमंदों से नेक और परहेजगार जिंदगी गुजारने के साथ जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। सज्जादानशीन हजरत मसऊद अहमद कलीमी की सरपरस्ती में हुए जलसे में मुफ्ती हजरत समीउलहक ने कहा कि मजबूर और बेबस लोगों की मदद करना इंसानियत के साथ सच्ची धार्मिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जुल्म और फसाद से बचना चाहिए तथा झूठ और हक तल्फी को गुनाह समझकर इससे दूर रहना चाहिए। बच्चों को अच्छी तालीम और बेहतर तरबियत देना अभिभावकों का फर्ज है।
हजरत मसरुर मियां की शिक्षाएं मौलाना हजरत इलियास कलीमी ने हजरत मसरुर मियां की हयात और कारनामों पर रोशनी डालते हुए उनकी जिंदगी से सीख लेने की अपील की। मुफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.