Shahjahnpur News: खाटू श्याम की पवित्र ज्योति के साथ निकली निशान यात्रा
शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: श्री श्याम परिवार खुटार की ओर से 25 नवंबर को होने वाले विशाल संकीर्तन महोत्सव एवं भजन संध्या के उपलक्ष्य में शनिवार को निशान यात्रा निकाली गई। राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से लाई गई पवित्र ज्योति के साथ निकली यात्रा का गुटैया सीमा पर स्वागत किया गया। इसके बाद मां पंथवारी मंदिर से देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा शुरू हुई। भगवान श्रीराम-सीता, विष्णु-लक्ष्मी, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और खाटू श्याम के स्वरूप अलग-अलग रथों पर सजाए गए। यात्रा मुख्य बाजार, तिकुनिया चौराहा और मैलानी रोड स्थित लंगोटी बाबा स्थान से होते हुए जागरण पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। यहां पवित्र ज्योति भक्तों के दर्शन के लिए स्थापित की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली खाटू श्याम जी की निशान यात्रा ज्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.