शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डूब क्षेत्र में बने मकानों तक पानी पहुंच गया। वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला लोधीपुर में करीब 17 परिवार पानी से घिरने की स्थिति में आ गए। सूचना मिलते ही पार्षद रूपेश वर्मा ने प्रशासन से संपर्क कर स्टीमर मंगवाया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान लोग जरूरी सामान और पालतू बकरियां लेकर स्टीमर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। पानी बढ़ने की सूचना पर पार्षद रूपेश वर्मा खुद स्टीमर पर सवार होकर प्रभावित परिवारों तक पहुंचे। प्रशासन की मदद से लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए परिवारों में कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए, जबकि कुछ ने आश्रय स्थल में शरण ली। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गर्रा-खन्नौत के बढ़ते ...