Shahjahnpur News: खड़ी फसल जोतनें से रोकने पर मारपीट मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, नवम्बर 20 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव मैनियां निवासी चमन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को गांव के ही कश्मीर सिंह ने अपनी पत्नी प्रेमा सिंह, बेटे जसवीर सिंह, बेटी सीमा कौर और सुखविंदर सिंह पुत्र मंगत सिंह के साथ मिलकर उसकी खेत में खड़ी सरसों की फसल जोत दी। जब उसने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार देर रात पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: फसल जोतने के विरोध पर धमकाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.