शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे के पास सबसे व्यस्त रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे बड़ा हादसा हो गया, जब रनथ्रू ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गयी। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के बाद पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज भेज दिया और उसके उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: हिमगिरि एक्सप्रेस से टकराया दंपति, पति की मौतरेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से हादसा पुवायां क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी बुजुर्ग दंपति कमला अपने करीब 70 वर्षीय पति को मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर रोडवेज बस अड्डे की ओर लौट रहीं थीं। इसी दौरान दोनों रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, लेकिन फाटक बंद होने से नीचे से पार करते हुए निकल रहे थे। आगे आगे मृतक विश्...