शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- Shahjahnpur News: खुटार। बरसात के मौसम में लगातार हो रही झमाझम बारिश से स्कूल जाने वाले रास्तों पर दलदल, कीचड़ व पानी का भराव हो जाने से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। बच्चे स्कूल जाने वाले मार्गों पर भरे तालाब की तरह पानी से गुजरने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा रास्तों को नहीं बनवाया जा रहा है। बताते चलें कि ब्लॉक खुटार की ग्राम पंचायत कैहमारिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर तालाब की तरह पानी भरा हुआ है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे पानी से गुजरते को मजबूर हो रहे हैं। कई बच्चे पानी में गिरकर उनके बैग, किताबें व ड्रेस पानी में भीग जाते हैं, जिससे उन्हें स्कूल में पढ़ाई करने जाने से लगातार परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बताते चलें कि ग्रामीणों का कहना...