शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: निगोही। थाना क्षेत्र के मिल्किया गांव के पास स्थित कैमुआ नाले में रविवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को अवगत कराया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि सुबह कुछ किसान खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कैमुआ नाले में मगरमच्छ देखा। किसान घबराकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही अपने संसाधनों से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद मगरमच्छ को काबू कर लिया गया। इसी दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को वन विभाग के सुपुर्द कर दिय...