Shahjahnpur News: कूड़ा नहीं उठने पर चेयरमैन व ईओ के ऑफिस के बाहर डलवाया कचरा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: तिलहर। तीन दिन तक मोहल्ले में कूड़ा पड़ा रहा तो नाराज सभासदों ने शनिवार को अनोखा विरोध किया। मोहल्ले से कूड़ा उठवाकर सीधे चेयरमैन और ईओ के कार्यालय के सामने डलवा दिया। सभासदों ने पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यालय परिसर में कूड़े के ढेर लगने और बदबू फैलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में सफाई कर्मियों को लगाकर कूड़ा उठवाया गया। शनिवार दोपहर सभासद सत्येंद्र सिंह सुशील और सभासद अभिषेक सिंह ने बताया कि मौजमपुर मोहल्ले में तीन दिन से कूड़ा पड़ा था। सफाई कर्मियों के कूड़ा नहीं उठाने से जगह-जगह ढेर लग गए थे। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी और बदबू के कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ था। दोनों सभासदों के अनुसार मामले की शिकायत कई बार ईओ सुनील कुमार और सफाई निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.