शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के चौरसियां गांव में बुधवार दोपहर विवाद में युवक ने कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। लंबे समय से दंपति के बीच विवाद के कारण पत्नी 27 वर्षीय सुशीला मायके में रहती थी। पंचायत के बाद करीब एक महीने पहले घर आई थी। परिजनों के दिल्ली में रहने के कारण सुशीला दिल्ली जाना चाह रही थी। बुधवार को युवक उसे लेकर लुधियाना कमाने के लिए जा रहा था। इसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। पत्नी ने आरोप लगाया कि तुम लुधियाना ले जाकर मारपीट करोगे। तुम दिल्ली रहो। वहां हमारे परिवार वाले भी रहते हैं। यह बात 28 वर्षीय अवनीश को नागवार गुजरी और उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गर्दन और सीने पर कई वार करने से मौके पर ही सुशीला की मौत हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहु...