शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। क्षेत्र के खगिया नगला गांव में एक युवक ने घर के कमरे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खगिया नगला निवासी अरविंद पाल 35 वर्ष पुत्र रामरहीस ने शनिवार को अपने घर के कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: परिजनों से विवाद के बाद किसान ने फंदा लगाकर दी जान सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। अरविंद का शव ...