शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर में महिलाओं से झपटमारी की दो वारदातों का पुलिस ने तकनीकी जांच के सहारे खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दोनों घटनाओं से संबंधित पीली धातु के कुंडल, एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। गुरुवार और शुक्रवार की रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि सीसीटीवी में दिखाई देने वाला संदिग्ध केरूगंज होते हुए कान्हा गोशाला रोड के रास्ते बरेली-सीतापुर हाईवे की ओर जा रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुहैल खान उर्फ अमन निवासी मोहल्ला हद्दाफ थाना सदर बाजार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दोनों झपटमारी की घटनाओं में लूटे गए पीली धातु के कुंडलों के चार टुकड़े, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा ...