Shahjahnpur News: कीटनाशक की जगह थमा दी घास सुखाने वाली दवा, फसल बर्बाद
शाहजहांपुर, अक्टूबर 12 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम निवासी किसान किशन पाल ने धान की फसल खराब होने के मामले में थाने में तहरीर देकर जांच और मुआवजे की मांग की है। किसान का आरोप है कि जुलाई में वह धान की फसल में छिड़काव के लिए दवा खरीदकर लाया था। दवा के छिड़काव के बाद खेत में धान की फसल सूखने लगी, जिससे उसे नुकसान हुआ। किसान के मुताबिक, दुकानदार ने नुकसान की आधी भरपाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन रविवार को रकम मांगने पर इनकार कर दिया और शिकायत करने पर धमकी दी। पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.