Shahjahnpur News: किस्तें न चुकाने पर फाइनेंस कंपनी के फोन से परेशान युवक
शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी सादान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के इलियास ने उसके नाम पर बजाज फाइनेंस से फ्रिज निकलवाई थी। इसकी 2,787 रुपये प्रतिमाह की आठ किस्तें निर्धारित थीं। आरोप है कि पहली किस्त जमा करने के बाद इलियास ने बाकी किस्तें नहीं भरीं, जिसके चलते कंपनी से सादान के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे। किस्त जमा करने की बात कहने पर इलियास ने गाली-गलौज और अभद्रता की। सादान का आरोप है कि उसके नाम से फाइनेंस कराई गई फ्रिज इलियास ने महेंद्र पुत्र श्रीराम को बेच दी। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.