शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। इसमें किसानों ने खाद की उपलब्धता, नहरों की सफाई, बिजली, फसल मुआवजा, केसीसी और कृषि यंत्रों से जुड़ी समस्याएं उठाईं। कुल छह किसानों ने शिकायतें दर्ज कराईं। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सात दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक ने गेहूं की उन्नत किस्मों की जानकारी दी। वहीं जिला उद्यान अधिकारी ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर 90 प्रतिशत तक अनुदान की जानकारी दी। बैठक में 19 प्रगतिशील किसान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: किसानों की शिकायतों का समय से करे...