शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जैतीपुर विकासखंड के कीरतपुर बिहारी में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (एम पैक्स) के कार्य और व्यवसाय का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर कृषि और सहकारिता से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम में करीब 100 किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कटरा के पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना ने सहकारिता विभाग के प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि समिति शुरू होने से किसानों को खाद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने की। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। एक ही स्थान पर खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं...