Shahjahnpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन को घेरने की तैयारी
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: किसानों की समस्याओं को लेकर चिनौर के अवंतीबाई लोधी पार्क में किसान स्वाभिमान महासभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर फसल नुकसान, खाद की कालाबाजारी और छुट्टा पशुओं की समस्या उठाई। किसानों की मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई। महासभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी संजय गुप्ता ने कहा कि हाल में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई और खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है。 यह भी पढ़ें- Rampur News: अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.