Shahjahnpur News: किशोर संप्रेषण गृह में शिविर आयोजित
शाहजहांपुर, नवम्बर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किशोर संप्रेषण गृह, पिपरोला में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने निःशुल्क विधिक सहायता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। पीएलवी अनिल कुमार वर्मा ने निःशुल्क कानूनी परामर्श, लोक अदालत, मध्यस्थता और पीड़ित प्रतिकर योजना सहित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-5235 का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस दौरान किशोरों ने देशभक्ति गीत और कविता प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Hapur News: नालासा का उद्देश्य न्याय से कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.