शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के तीन लोगों पर अपनी 14 वर्षीय पुत्री को पकड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला के अनुसार 14 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उसकी पुत्री शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान महिला वहां पहुंच गई और विरोध किया तो आरोपियों ने मां-बेटी के साथ मारपीट कर दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...