शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: खुटार। रामपुर कलां स्थित किराना दुकान में एक माह पहले हुई करीब दो लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का कुछ सामान और 2300 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस टीम ने पुवायां रोड स्थित रुजहा कलां फ्लाईओवर के सामने रुजहा खुर्द की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से निगोही थाना क्षेत्र के गांव मिल्किया निवासी धर्मपाल और गांव बलरामपुर निवासी मंगल को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कर्कट उखाड़कर किराना दुकान से हजारों की संपति की चोरी पूछताछ में दोनों ने रामपुर कलां में ऋषिकांत की ऋषि क...