शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: कलान। परौर थाना क्षेत्र के दसिया गांव निवासी एक युवक की उसावां ब्लॉक के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक बच्चों के लिए स्कूल की किताबें और दवाइयां खरीदने गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार दसिया गांव निवासी सुधीर शुक्रवार को उसावां बाजार बच्चों के लिए स्कूल की किताबें और कुछ दवाइयां खरीदने गए थे। बाजार से लौटते समय उसावां ब्लॉक के सामने अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सीएचसी उसावां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दि...