शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: तिलहर। बाईपास चौराहे पर डग्गामार वाहनों के खड़े होने को लेकर गुरुवार को कांवड़ यात्रियों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक हो गई। कांवड़ियों का स्वागत करने वाले व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए डग्गामार वाहनों को चौराहे से आगे खड़ा कराने की मांग की।

कारण व्यापारियों ने बताया कि सावन में रोजाना बाईपास चौराहे से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उन्हें फल और हलवा वितरित किया जाता है। आरोप है कि कुछ दिनों से डग्गामार वाहन चालक मंदिर के पास चौराहे पर वाहन खड़े कर सवारियां भर रहे हैं। इससे कांवड़ यात्रियों के वाहन दूर रुकते हैं और उन्हें जलपान कराने में परेशानी होती है। व्यापारियों के अनुसार मामले की शिकायत दरोगा और कोतवाल से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गुरुवार...