शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: तिलहर। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। महिला को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घुसवारी गांव निवासी आलोक कुमार का पुत्र राहुल बीमार था। गुरुवार की दोपहर वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक द्वारा पुत्र की दवा लेने तिलहर जा रहे थे। हाईवे पर गुरगिया बहादुरपुर गांव के पास करने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह लोग घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी मे भर्ती कराया जहां से आलोक की पत्नी को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...