Shahjahnpur News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 10 छात्र घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। बारहपत्थर चौराहे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे बच्चों से भरे ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी 10 बच्चे घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कार कब्जे में ली और बच्चों को अस्पताल पहुंचवाया। पुलिस को शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे हादसे की सूचना मिली कि ग्राम नगरिया भूड़ निवासी रुपेश सक्सेना पुत्र लालसहाय ई-रिक्शा संख्या यूपी27डीटी0284 से बच्चों को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर, जलालाबाद जा रहे थे। बारहपत्थर चौराहे पर कस्बे की ओर मुड़ते समय याकूबपुर की ओर से आई स्विफ्ट कार संख्या यूपी16एफटी2375 ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में श्रुति पुत्री धीरज कुमार, निवासी ग्राम कुराबंडा (10 वर्ष), शुभांशु पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.