शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- Shahjahnpur News: पुवायां। ब्लॉक सभागार में बीबी रामजी योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र की सभी 78 ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों ने हिस्सा लेकर कराए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में 10 रोजगार सेवकों द्वारा किसी भी कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर बीडीओ आरपी राना ने नाराजगी जताई। बीडीओ आरपी राना ने बताया कि बीबी रामजी योजना के तहत कच्चे कार्य कराने पर रोजगार सेवकों को कार्य लागत का तीन प्रतिशत मानदेय दिया जाता है। ऐसे में योजना के तहत कार्य न कराने पर संबंधित रोजगार सेवकों को मानदेय भी नहीं दिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण योजना में सक्रियता नहीं दिखाने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले 10 रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति के लिए संबंधित सचिव और प्रशासक ...