शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी वार्ड 52 में कूड़े के ढेर, चोक नालियों और स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर सपा महानगर उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अतुल मौर्यवंशी 'अक्की' ने समर्थकों के साथ नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कई महीनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां बंद होने से बारिश में जलभराव की समस्या रहती है। वहीं, ब्लॉक 93, 94 और 95 में स्ट्रीट लाइट न होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। उन्होंने 48 घंटे में कूड़ा उठान, नाली सफाई, फॉगिंग और स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काको बाजार के जाम पर मंथन, सब्जी-फल की दुकानें व टेम्पो पड़ाव होंगे शिफ्ट यह भी पढ़ें- Palamu News: सफाई और लाइट...