शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। विश्व हिंदू महासंघ भारत के गो रक्षक प्रकोष्ठ ने कांवड़ यात्रा को लेकर सेवा कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को चमकनी कर्बला में मंडल अध्यक्ष संजय भारती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांवड़ियों की सुविधा के लिए विभिन्न सेवा कार्य संचालित करने और प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि संगठन प्रत्येक ब्लॉक, तहसील और नगर स्तर तक अपने संगठन का विस्तार करेगा। बैठक में तय किया गया कि 20 जुलाई को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी।संगठन यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पटना स...