शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार को एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के साथ कोतवाली और कांट क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों से कांवड़ियों की आवाजाही, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को लगातार भ्रमण कर निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और किसी भी आकस...