शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना पुवायां में पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों के साथ बैठक की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी ने शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान अश्लील, भड़काऊ या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। डीजे वाहनों की ऊंचाई, सुरक्षित वायरिंग, तकनीकी फिटनेस और तय मार्ग का पालन करने को कहा गया। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी, पेयजल और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।...