शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को टाउन हॉल स्थित राजीव भवन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो चुका है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को शहर की अक्षरधाम कॉलोनी स्थित आरके फार्म हाउस में विशाल संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद तथा राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी सहित कई नेता शामिल होंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: विस चुना...