शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की एकजुटता के दौरान दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े और काली पट्टी बांधकर नगर निगम स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर धरना-प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सांसदों से दुर्व्यवहार तानाशाही का परिचायक है। केंद्र सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन का समापन गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष 'रघुपति राघव राजा राम' गाकर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। यह भी पढ़ें...