Shahjahnpur News: कस्तूरबा विद्यालय में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। खुटार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, ताइक्वांडो और योग सहित विभिन्न खेल आयोजित हुए। खुटार, कांट, बंडा, भावलखेड़ा और नगर क्षेत्र से आई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीडीओ आशीष कुमार, खुटार की वार्डेन किरन बाजपेई, खेल शिक्षिका सफीना खान, विभिन्न ब्लॉकों की वार्डेन तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह भी पढ़ें- खेल प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यमः बीएसए यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.