Shahjahnpur News: कलेक्ट्रेट में दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब तिलहर तहसील क्षेत्र के मौजमपुर निवासी दंपति ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला होमगार्डों ने तत्काल दोनों को रोक लिया। घटना में दंपति सुरक्षित है। मौजमपुर निवासी सुनीता अपने पति मनोज और दो बेटियों के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची थी। बताया गया कि सुनीता अपने ससुर की सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2021 में हुई मौत के बाद नौकरी की मांग कर रही थी। महिला का कहना था कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उसे नौकरी दी जाए। हालांकि, संबंधित नियमों में ऐसा प्रावधान नहीं होने के कारण उसकी मांग पूरी नहीं हो पा रही थी।इससे नाराज होकर सुनीता कलेक्ट्रेट पहुंची। इसी दौरान उसने अपने और पति के ऊपर डीजल उड़ेल लिया। महिला होमगार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.