शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: कलान। उसावां कलान 33 केवी विद्युत लाइन ब्रेकडाउन होने से नगर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर में आया फाल्ट देर शाम को मुश्किल से सही हो पाया।अचानक बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल चार्ज न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती का असर मोबाइल नेटवर्क पर भी दिखाई दिया।मोबाइल चार्जिंग की समस्या के साथ कई लोगों को नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...