शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क और नाली का अंतर तक नजर नहीं आया। सड़कों पर डेढ़ से दो फिट पानी भर गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। मोहल्लों की गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। नालों का गंदा पानी कंपोजिट विद्यालय में भर गया। इससे बच्चों से लेकर शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रधानाध्यापिका अर्पणा सिंह ने बताया कि विद्यालय में जलभराव की समस्या को बीईओ व चेयरमैन को जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...