शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: कलान। मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा पोस्टर प्रतियोगिता का ब्लाक स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन माेहन आदर्श कालेज में किया गया।बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन किया गया। नगर के कंपोजिट की सुधा, अगरासी प्राथमिक के चमन, सनाय उच्च प्राथमिक के हर्षित यादव ,मोहन आदर्श इंटर कॉलेज वर्षा शर्मा, चौकिया कंपोजिट के वागेश के बनाए गए आलेखनों का चयन किया गया।चयनित बच्चों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।इस दौरान विजय मोहन मिश्रा, बीईओ अजय कुमार, धर्मेंद्र पाल सिंह, राहुल गुप्ता, विनोद गुप्ता, दलसिंह आलोक यादव अर्पणा सिंह, सोनिका गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...