शाहजहांपुर, अक्टूबर 27 -- Shahjahnpur News: रोजा। थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर गांव की गलियों से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंची और वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई। इसके बाद हवन-पूजन कर कथा शुरू की गई। ग्रामीणों ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में रामरति, प्रेमवती, श्यामा देवी, उषा, मंजूषा, रागिनी, पूनम, चांदनी, सरोज, प्रतिभा और प्रभा सहित महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान नवल किशोर, सुमित, धर्मेंद्र, पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र, मोनू सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...